फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

जिले का नाम महेंद्रगढ़ बदलकर किया जाए नारनौल : व्यापारी

Thu, 29 Aug 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
जिले का नाम नारनौल रखने की मांग करते व्यापारी। - फोटो : Narnol
जिले का नाम महेंद्रगढ़ बदलकर किया जाए नारनौल : व्यापारी
विज्ञापन

- व्यापारियों ने सीएम को पत्र लिखकर नाम बदलने की मांग की
फोटो-4
माई सिटी रिपोर्टर
नारनौल। नगर के व्यापारियों ने वीरवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला महेंद्रगढ़ का नाम बदलकर जिला नारनौल रखने की मांग की है।
बता दें कि वर्षों से जिला महेंद्रगढ़ का मुख्यालय नारनौल ही रहा है। नारनौल में जिले के तमाम छोटे बड़े अधिकारी व उनके कार्यालय नारनौल में हैं। नारनौल ही जिले का राजनीतिक, संस्कृति व आर्थिक केंद्र भी रहा है। जिले की भौगोलिक स्थिति भी उसके जिला मुख्यालय का समर्थन करती है। यही नहीं नारनौल तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा नारनौल जिले के मध्य होने के कारण आवागमन सुलभ व सहज है। क्षेत्रफल के आधार पर भी नारनौल सबसे काफी बड़ा है। लघु सचिवालय भवन, पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पासपोर्ट केंद्र, जिला न्यायालय, जिला अस्पताल, जिला सैनिक विश्राम केंद्र, डाक घर और तमाम जिला स्तर के कार्यालय नारनौल में ही विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं। इन सब के बावजूद भी जिले को कुछ नहीं मिला तो वह जिला नारनौल का नाम है।

व्यापारियों की मांग है कि जिला महेंद्रगढ़ का नाम बदलकर जिला नारनौल रख दिया जाए। नाम बदलने की यह कार्रवाई सरकार पहले भी कर चुकी है। सत्यमेवपुरम से मेवात और मेवात से नूहं तक नाम बदले जा चुके है। जिला मुख्यालय नारनौल से बदलकर किसी अन्य स्थान पर किया जाता है तो हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान होगा। जब सब कुछ नारनौल में ही स्थित है तो जिले का नाम भी जिला नारनौल किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की मांग की है। पुल बाजार के व्यापारियों ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया जाएगा कि इस मामले में मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर जिले का नाम नारनौल रहने की मांग का समर्थन करें। पत्र भेजने वालों में हजारी लाल, नत्थुराम जांगिड़, मुकेश सैन, संजय शर्मा, शशि भारत, सुरेंद्र निर्मल, नरेश, रामकिशन सोनी, विकास, गोपाल सैनी, सतवीर सिंह, राजेश गर्ग, अनिल गर्ग, अमित गुप्ता, मान सिंह, महेश मित्तल, सचिन बंसल, मिठन संघी, मनीष गर्ग और अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed