{"_id":"5e3086d28ebc3e4ae95299d3","slug":"city-will-soon-get-rid-of-waterlogging-narnol-news-rtk5394789135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव से शहर को जल्द मिलेगी निजात, बनेंगे तीन डिस्पोजल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव से शहर को जल्द मिलेगी निजात, बनेंगे तीन डिस्पोजल सेंटर
विज्ञापन
बारिश के समय भरा पानी। फाइल फोटो
- फोटो : Narnol
शहर के लोगों को बारिश में जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के निचले क्षेत्रों में डिस्पोजल सेंटर/बुस्टिंग स्टेशन बनवाए जाएंगे। जहां से बरसाती पानी को छलक नाले व कृष्णावती नदी में डाला जाएगा। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होगा।
बता दें कि शहर में जल भराव की समस्या गंभीर है। हल्की बारिश में भी शहर में कई जगहों पर लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। शहर में तीन-चार मोहल्ले ऐसे हैं, जो काफी नीचे बसे हैं। इन मोहल्लों में जल भराव होने से लोगों के घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हल करने जा रहा है। जिससे बारिश का पानी मोहल्लों में लंबे समय तक जमा न रहने पाए।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नितिन यादव ने बताया कि रावका मोहल्ले में जल भराव की समस्या रहती है। इसके लिए देवीलाल कांपलेक्स के पास डिस्पोजल/बुस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पंप और पाइप के जरिए बरसाती पानी को छलक नाले में डाला जाएगा। इसी प्रकार धोबी जोहड़ मोहल्लों से डिस्पोजल से पंप के जरिए पानी कृष्णावती नदी में पानी डाला जाएगा। जेई ने बताया कि इसके बाद मोहल्ला जमालपुर में सैन चौक से बरसाती पानी को छलक नाले में डालने का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों जगहों पर गहरे टैंक बनाए जाएंगे। जिसमें बारिश का पानी जमा होगा। इसके बाद पाइप के जरिए पानी को नाले में डाला जाएगा।
विज्ञापन
रेन वाटर हारवेस्टिंग से नहीं हुआ था लाभ
पहले सैन चौक समेत अन्य जगहों पर रेन वाटर हारवेस्टिंग की मदद से पानी रिचार्ज करने का प्रयास किया गया था। लेकिन, इसमें स्थाई समाधान नहीं मिल सका। अब राज्यमंत्री शहर में जल भराव की समस्या को दूर करने का प्रयास करने जा रहे हैं। जिससे मोहल्लों में जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। इसके साथ ही नप भी अब कॉलोनियों व मोहल्लों में ड्रेनेज लाइन बनवा रहा है। जिससे पानी की निकासी हो सके।
शहर में तीन जगहों पर स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल /बुस्टिंग स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए स्टीमेट बनाया गया है। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च आएगा। तीनों जगहों से बारिश का पानी पंप के जरिए नाले व नंदी में डाला जाएगा। इससे लोगों को जल भराव की समस्या दूर होगी।
गोपाल सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ
मोहल्ले में जल भराव की गंभीर समस्या रहती है। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।
- दलजीत राजेंद्र चेतीवाल, रावका मोहल्ला