फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City residents will get relief from unannounced power cuts

Mahendragarh-Narnaul News: शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती से मिलेगी राहत

Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
City residents will get relief from unannounced power cuts
फोटो संख्या:60- सतनाली चौक के पास ट्रांसफार्मर लगाने से पूर्व पोल लगाते बिजली निगम के कर्मचारी-
महेंद्रगढ़। बिजली निगम शहर में 100 और 200 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती, फ्यूज उड़ने और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ने वाले अतिरिक्त लोड को देखते हुए निगम की ओर से 8.95 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। निगम की ओर से एक माह में सभी ट्रांसफार्मर शहर में लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से जहां-जहां ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, वहां पर खंभे लगाने का भी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर साल गर्मी के सीजन में शहर का बिजली लोड 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। उन क्षेत्रों को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चिह्नित किया गया है जहां अघोषित कट लगना, फ्यूज उड़ना, वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की शिकायतें रहती थी। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जून के अंत तक होगा। नए ट्रांसफार्मर लगने से दस हजार की आबादी को बिजली कट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
यहां लगाए गए नए ट्रांसफार्मर
शहर के राठौड़ मोहल्ला, डिफेंस कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक के नजदीक, बुधराम कॉलोनी, रेलवे रोड पर कोआपरेटिव बैंक के पास लगाए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर 100 व 200 केवी की क्षमता के होंगे। एक ट्रांसफार्मर पर एक लाख 79 हजार रुपये की लागत आएगी। पांच ट्रांसफार्मरों पर आठ लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

वर्जन

गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से राहत के लिए शहर में पांच स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसी माह ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए 8.95 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इसके अलावा शहर में पुरानी केबल को बदलकर नई केबल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।- वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed