फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   city,narnol,CNG

नारनौल में जल्द मिलेगी पीएनजी/सीएनजी

Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
city,narnol,CNG
शहर में भी पाइप के जरिये गैस रसोई तक पहुंचेगी। पाइप लाइन के जरिये रसोई में गैस पहुंचने से जहां सिलेंडर की बुकिंग कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा लोग जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना बिल उपभोक्ता के पास आएगा। पाइप लाइन के जरिये सप्लाई होने वाली गैस का मासिक बिल आएगा। इसके लिए बाकायदा मीटर लगेंगे। नारनौल शहर में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ने नगर परिषद से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

बात दे कि अभी एनसीआर में शामिल नारनौल में अभी सीएनजी-पीएनजी उपलब्ध नही है। ऐसे में सीएनजी वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। दूसरी ओर आमजन को गैस सिलिंडर भरवाना पड़ता है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ने कई शहरों में शहरी गैस वितरण योजना का शिलान्यास किया था। जिसमें महेंद्रगढ़ जिले को शामिल किया गया था। नप के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि अडाणी कंपनी ने गैस पाइप बिछाने के लिये अनुमति मांगी है। कंपनी आफिसर कालोनी समेत पांच कालोनियों में लाइन डालने की एनओसी मांगी हैं। कंपनी पूरे शहर में लाइन बिछाएगी। पीएनजी तथा सीएनजी का अनुबंध अडानी गैस लिमिटेड यानी एजीएल को मिला है। अपने शहर में यह कंपनी सीएनजी की आपूर्ति करेगी। इसके लिए जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये होगा फायदा
सीएनजी तथा पीएनजी की आपूर्ति से शहरवासियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। सीएनजी मिलने से वाहन चलाना सस्ता होगा। साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। पीएनजी आने से सिलिंडर भरवाने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। पाइप के जरिए घर तक गैस आएगी। जितनी गैस उपयोग करेंगे उतना ही बिल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी के लिए देने होंगे पांच हजार रुपये
सीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी, जिसमें उपभोक्ताओं को दो महीने बाद बिल भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं 29 रुपये क्यूबिक मीटर के हिसाब गैस दी जाएगी।

नीमराणा में बनेगा सेंटर
गुजरात से पीएनजी-सीएनजी की लाइन राजस्थान के नीमराणा तक पहुंची हुई है। अब नीमराणा में प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिससे महेंद्रगढ़ व नारनौल सहित अन्य एरिया में आपूर्ति की जाएगी।
कंपनी नीरपुर से शहर में गैस लाइन डालेंगी, इसके लिए जल्द एनओसी जारी कर दिया जाएगा। इससे लोगों पीएनजी व सीएनजी की सुविधा मिल सकेगी।
- हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, नप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed