{"_id":"67c0b234305dda9c760e26a4","slug":"cia-team-caught-history-sheeter-with-illegal-weapon-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115492-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोता गांव के पंच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोता गांव के पंच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना के खंड विकास और पंचायत अधिकारी नवदीप सिंह ने कनीना उपमंडल के पोता गांव के पंच रणवीर सिंह के विरुद्ध अवैध कब्जे को लेकर मामला दर्ज कराया है।
कनीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के फैसले के अनुसार खंड कनीना की ग्राम पंचायत पोता में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा 16 अक्टूबर 2024 व 31 जनवरी 2025 को कब्जा हटवाते हुए खसरा नंबर 556 ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया गया था, लेकिन रणवीर सिंह पंच ग्राम पंचायत पोता द्वारा रास्ता नंबर 556 पर फिर से कब्जा कर लिया।
शिकायत कमल कौशिक द्वारा सात फरवरी को की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट में पाया कि रणवीर सिंह ने फिर से किसी की अनुमति के बिना रास्ता नंबर 556 को बाधित कर दिया है। पंचायती रास्ते में बनी हुई गुज्जी को चालू करके पाइप लगाए गए हैं। संवाद