Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children celebrated Children's Day by cutting a cake and were encouraged to take part in sports.

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने केक काटकर मनाया बाल दिवस, खेलों के प्रति किया प्रेरित

Sat, 14 Nov 2026 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Children's Day by cutting a cake and were encouraged to take part in sports.
फोटो संख्या:53- बाल दिवस के  अवसर पर कनीना के हॉकी मैदान पर केक काटते हॉकी ​खिलाड़ी--संवाद
कनीना। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने केक काटकर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने हॉकी खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने का अवसर है। विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। खिलाड़ियों को जीत-हार की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद होशियार बबलू, नितेश गुप्ता, मनोज कुमार, डॉ. अरविंद, सवाई सिंह, नीलम कुमारी, हॉकी कोच कपिल, सुभाष चंद, डॉ. इंद्रजीत और डॉ. नितिन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और हॉकी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed