फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister's flying squad searched the records of Fisheries Department

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मत्स्य विभाग का खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 05 Jul 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad searched the records of Fisheries Department
नारनौल। नारनौल स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी ने छापा डाला। टीम सुबह 10 बजे कर्मचारी काॅलोनी के मत्स्य विभाग में पहुंची, जहां रिकार्ड की जांच की गई। इस दौरान कार्यालय में सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद मिले।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने विभाग की तरफ से चल रही योजनाओं की जानकारी ली और साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संबंधित रिकार्ड का निरीक्षण किया। इस योजना में विभाग की तरफ से अब तक कितने लोन पास किए गए और अब तक कितने लोन प्रकिया में चल रहे हैं। इसके अलावा टीम ने योजना के लिए अब तक कितना बजट आया और कितना बजट खर्च हुआ। इसकी भी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जानकारी जुटाई। वहीं टीम ने अधिकारियों से पता किया कि अब तक इस योजना में कितने लोगों को जागरूक किया गया है। विभाग ने कैंप लगाकर कितने लोगों को अब तक ट्रेनिंग दी, इसका भी रिकार्ड को खंगाला गया। टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान जो कमी पाई गई, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, एसआई जसवंत, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed