{"_id":"64aeffbc97fc082665056364","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-dholda-crusher-jain-narnol-news-c-196-1-sroh1013-2007-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने धोलड़ा क्रशर जाेन पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने धोलड़ा क्रशर जाेन पर मारा छापा
Thu, 13 Jul 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व खुफिया विभाग नारनौल की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को गांव धोलेड़ा क्रशर जोन पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने लीज से पत्थर लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों को चेक किया जिसमें कुल 8 ओवरलोड डंपरों को टीम द्वारा काबू किया। जिन्हें आरटीओ टीम व खनन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर वाहन पार्किंग नारनौल पर लाया गया। इसके बाद सभी वाहनों को धर्म कांटा से वजन करवाया गया जिसमें वाहनों में क्षमता से अधिक खनन पाया गया। इस पर सभी वाहनों को जब्त किया गया और वाहनों का 4 लाख 65 हजार रुपये का चालान किया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को धोलेड़ा क्रशर जोन में ओवरलोड वाहनों के बारे में सूचना मिल रही थी। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम से उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, एसआई सचिन कुमार, खुफिया विभाग से उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक जसवंत, सहायक उप निरीक्षक संदीप, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, सिपाही संजय पाल, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार और आरटीओ विभाग की तरफ से सहायक सचिव प्रदीप शर्मा व माइनिंग विभाग से निरीक्षक तनु जोशी ने क्रशर जोन पर छापा मारा। इस दौरान टीम को आठ वाहन ओवरलोड पाए गए जिस पर लाखों रुपये जुर्माना लगाया गया।