फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister will soon inaugurate the new building of LUVAS built in village Rivaasa

Mahendragarh-Narnaul News: गांव रिवासा में बने लुवास के नए भवन का जल्द ही मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will soon inaugurate the new building of LUVAS built in village Rivaasa
मनोज राजपूत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आठ सालों ने अधर में लटके लुवास के गांव रिवासा में बने पशु विज्ञान केंद्र और पशु चिकित्सालय ने अपने स्थाई भवन में काम शुरू कर दिया है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के सात व राजस्थान के चार जिलों के पशुपालकों को अब बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी।
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही इसमें अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। दक्षिणी हरियाणा के इन सात जिलों की करीब 95 प्रतिशत आबादी पशुपालन से जुड़ी हुई थी। क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा वाला कोई केंद्र नहीं होने से पशुपालकों को पशुओं के उपचार एवं बड़े ऑपरेशन के लिए भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्ष 2016 में महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में लुवास के गांव रिवासा में केंद्र का शिलान्यास किया था। मार्च 2018 में तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। प्रथम चरण में लुवास की ओर से 7.40 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाली गई थी। पिछले माह लुवास हिसार की टीम ने भी इस भवन का निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को छोटी-मोटी खामियों को दूर कराने के आदेश दिए थे। वर्ष 2016 से गांव रिवासा के पंचायत घर में केंद्र चल रहा था। सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव में तैनात चिकित्सक, वैज्ञानिक भी परेशानी उठा रहे थे, लेकिन अब जल्द ही इसमें तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
-पशुपालकों को मिलेंगी यह सुविधाएं
रिवासा के पंचायत घर में चल रहा केंद्र अपने भवन में शुरू होने से महेंद्रगढ़ के अलावा प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व राजस्थान के साथ लगते जिला झुंझुनू, अलवर, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर आदि जिलों के पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगी। यहां पर पशुओं के बड़े ऑपरेशन, सर्जरी, नए शोध, पशुपालन की नई तकनीक की जानकारी, जागरूकता शिविर, मूल्य संवर्धन उत्पादन, पशुओं के अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, चिकित्सा सुविधाएं, मोबाइल वैन सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस समय केंद्र में सात पशु वैज्ञानिक एवं 15 नॉन टीचिंग स्थाई व अस्थाई स्टाफ हैं।
-------------
- वर्जन:
गांव रिवासा के पंचायत घर में चल रहे लुवास के केंद्र को अपना स्थाई भवन मिल चुका है। इस भवन में धीरे-धीरे काम शुरू कर दिया गया है। यह केंद्र दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसका शुभारंभ कराया जाएगा।

-कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़।
-------------
- वर्जन
केंद्र अपने स्थाई भवन में शुरू हो चुका है। जरूरत के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जल्द ही इसमें अत्याधुनिक मशीनें, स्टाफ सहित सभी प्रकार की सुविधाएं शुरू करने का प्रयास चल रहा है। जल्द मुख्यमंत्री इस केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
-नरेश जिंदल, कुलपति लाला लाजपत राय, पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed