{"_id":"6abd58fc964bcc29ed0ca937","slug":"planted-saplings-but-neglected-their-care-the-plants-withered-within-two-and-a-half-monthsplanted-saplings-but-neglected-their-care-the-plants-withered-within-two-and-a-half-months-narnol-news-c-196-1-nnl1004-146068-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पौधे लगाए, देखभाल भूले...ढाई महीने में सूख गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पौधे लगाए, देखभाल भूले...ढाई महीने में सूख गए पौधे
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20डिपो कार्यालय परिसर में सूखा महाप्रबंधक द्वारा लगाया गया पौधा। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो कार्यालय में पौधरोपण अभियान के बाद लगाए गए पौधों की देखभाल पर सवाल उठ रहे हैं। करीब ढाई महीने पहले 17 जुलाई को डिपो और वर्कशॉप परिसर में महाप्रबंधक व कर्मचारियों ने पौधे लगाए थे। इसके बावजूद दोनों पौधों की स्थिति खराब हो गई है।
डिपो कार्यालय में लगाया गया पौधा सूख चुका है। वहीं वर्कशॉप में पौधे के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी की जगह कचरा जमा है और आसपास घास उग आई है। डिपो में 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पौधों की देखरेख के लिए महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को निर्देश भी दिए थे।
जुलाई में जिले के बस स्टैंडों पर करीब 200 पौधे लगाए गए थे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था। लेकिन लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल नहीं होने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी ने बताया कि डिपो परिसर के पौधे में नियमित पानी डाला जा रहा है और जल्द दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। वर्कशॉप परिसर में पौधे के आसपास सफाई करवाई जाएगी।