{"_id":"63b2df2368c3041df53147af","slug":"chief-minister-flying-squad-seized-four-tractor-trolleys-doing-illegal-mining-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया
Mon, 02 Jan 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:11 PM IST
सार
मुकंदपुरा में जेसीबी की सहायता से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की अगुवाई में खनन विभाग अधिकारी मनीषा और तन्नू के साथ निर्धारित स्थान पर छापा मारा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को खनन व गुप्तचर विभाग के साथ नारनौल के मुकंदपुरा में छापामारी की। जिसमें टीम ने मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए। इसके अलावा बुलडोजर को भी कब्जे में लिया गया। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक अपने वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक व वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मुकंदपुरा में मिट्टी के अवैध खनन होने बारे में सूचना मिली। जिस पर उड़नदस्ता टीम ने उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की अगुवाई में खनन विभाग अधिकारी मनीषा और तन्नू के साथ निर्धारित स्थान पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान सदर थाना प्रभारी दीपक कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यहां टीम ने पाया की बुलडोजर द्वारा मिट्टी उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जा रही है जिस पर टीम ने कुल चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक बुलडोजर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
खनन विभाग अधिकारियों ने अवैध खनन से वाहनों को नियमानुसार सीज करते हुए थाने में भिजवाया। वहीं खनन करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम से एएसआई सचिन, हवलदार सुनील कुमार, अजय कुमार व गुप्तचर विभाग से एसआई लीलाराम, एसआई जसवंत सिंह व एएसआई संदीप कुमार मौजूद रहे।