फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheated of seven lakhs in the name of job, returned only one and a half lakhs

नौकरी के नाम पर की सात लाख की ठगी, डेढ़ लाख ही लौटाए

Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cheated of seven lakhs in the name of job, returned only one and a half lakhs
उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत देकर नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति पर सात लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वेदप्रकाश निवासी सेहलंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान के जिला चुरू के गांव सादलपुर निवासी संजय ने उसके बेटे को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी की थी। वर्ष 2019 में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसने एक लाख 50 हजार रुपये की राशि लौटा दी थी तथा बाकी राशि ब्याज सहित 5 जनवरी को देने का वायदा किया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद आरोपी ने शेष राशि देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी संजय ने उसके जानकार ओमप्रकाश को विश्वास में लेकर उसके लड़के को सेना में भर्ती कराने के लिए सात लाख रुपये की मांग की थी। 23 सितंबर 2019 को संजय को दो लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये का चेक दे दिया। नौकरी नहीं मिलने के बाद आरोपी संजय से रुपये मांगने शुरू किए तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

समस्या को लेकर 22 सितंबर 2020 को एसपी चंद्रमोहन से मिलकर शिकायत दी। एसपी के निर्देश से तत्कालीन एसएचओ विनय कुमार द्वारा आरोपी को कनीना थाना में हाजिर किया गया और संजय ने एक लाख पचास हजार रुपये दे दिए। बची हुइ राशि एवं 72 हजार रुपये ब्याज के रूप में पांच जनवरी 2021 को देने का वायदा किया। लेकिन उसके बाद आरोपी ने उसके रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed