फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chants hailing Bappa will resound for the next 11 days.

Mahendragarh-Narnaul News: आज से 11 दिनों तक गूंजेंगे बप्पा के जयकारे

Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chants hailing Bappa will resound for the next 11 days.
फोटो नंबर-20लाला बाग से आई गणेशजी की प्रतिमा का श्रृंगार करते युवक। संवाद
नारनौल। गणेश उत्सव को लेकर शहर में रविवार को तैयारियां जोर पर चलती रही और गणेशजी के शृंगार को अंतिम रूप दिया गया। इस बार विभिन्न स्थानों पर सजाए जाने वाले पंडालों में विशेष सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के सबसे पुराने श्री गणेश उत्सव मंडल, पुस्तक बाजार की ओर से भगवान सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में 30वां वार्षिक गणेश महोत्सव 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। मंडल प्रधान आनंद मराठा ने बताया कि 14 सितंबर को पंडित देवकीनंदन शास्त्री विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना करवाएंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में महाराष्ट्र के लालबाग से लाई गई विशेष गणेश प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें भगवान विष्णु के घूमते हुए चक्र पर गणपति जी विराजमान होंगे। प्रतिदिन रात को भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर, 20 सितंबर को जागरण एवं झांकी तथा 23 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का छोटा-बड़ा तालाब पर विसर्जन किया जाएगा। गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंडल की ओर से महावीर चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसके अलावा छोटा-बड़ा तालाब सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर से निकाली जाएंगी। शोभायात्राओं में बैंडबाजे और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed