{"_id":"632214a2ccf1cb1a372a4955","slug":"chandigarh-team-raided-fertilizer-seed-shops-eight-seals-narnol-news-rtk658029874","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर मारा छापा, आठ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर मारा छापा, आठ सील
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में खाद बीज की दुकान को सील करते कृषि विभाग व गुणवता नियंत्रण की टीम---संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। चंडीगढ़ से आई गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने बुधवार को क्षेत्र में खाद एवं बीज की दुकानों पर छापा मारा। इसकी सूचना पर आठ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। टीम ने इन आठ दुकानों को सील कर दिया। टीम ने महेंद्रगढ़ में पांच और कनीना में दो दुकानों से खाद और कीटनाशक के 19 नमूने लिए।
दुकान बंद कर भागे दुकानदारों को वीरवार को उप निदेशक कृषि कार्यालय से नोटिस दिया जाएगा। शहर के आईटीआई रोड स्थित सभी खाद-बीज बिक्री की दुकानें बंद मिलीं। इसके बाद वहां दो दुकानों पर सील लगाने के बाद जब टीम रेलवे रोड पहुंची तो वहां भी अनेक दुकानें बंद मिलीं। इस दौरान टीम ने बीज बिक्री के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच की। गुणवत्ता नियंत्रण चंडीगढ़ की टीम सुबह नौ बजे महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पहुंची। टीम प्रभारी रामप्रताप सिहाग संयुक्त निदेशक (कपास) विभाग हिसार एवं नोडल अधिकारी क्वालिटी कंट्रोल टीम, कार्यकारी उप निदेशक कृषि विभाग महेंद्रगढ़ बलवंत सिंह, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव, गुणवत्ता नियंत्रक संजय यादव, विषय विशेषज्ञ गजानंद शर्मा शामिल रहे। टीम द्वारा पहले उपमंडल कनीना पहुंचकर खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। आठ दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा, नोटिस का जवाब देने के उपरांत ही दुकानें खोलने की स्वीकृति दी जाएगी। कनीना संवाददाता के अनुसार चंडीगढ़ से आई टीम ने जब छापा मारने की कार्रवाई शुरू की तो अनेक दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाउन कर भाग गए। टीम ने कनीना कस्बे में किसी दुकान को सील नहीं किया।
-----------
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ में गुणवत्ता जांचने के लिए दुकानों से खाद, बीज के नमूने लिए गए हैं। जांच के दौरान लाइसेंस, बिक्री रजिस्टर, एजेंसी का रिकार्ड, स्टॉक की जानकारी जुटाई गई। कई दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। आठ दुकानों को सील किया गया है। उप निदेशक कृषि अधिकारी कार्यालय से सभी को नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सात दुकानों से खाद-बीज के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- रामप्रताप, टीम नोडल अधिकारी चंडीगढ़ एवं संयुक्त निदेशक कपास, हिसार
विज्ञापन
-----------
- वर्जन:
अगर कोई विक्रेता नकली बीज एवं खाद बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने खाद-बीज के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. अजय यादव, उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़
----------
कोई भी दुकानदार नकली एवं हल्की गुणवत्ता के खाद और बीज की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान जारी रहेगा। - बलवंत सिंह, कार्यकारी उप निदेशक कृषि विभाग महेंद्रगढ़