फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chance of rain today, relief will remain till seven

आज बारिश की संभावना, सात तक रहेगी राहत

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today, relief will remain till seven
भीषण गर्मी से बचाव को लेकर मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते आम आदमी की दिनचर्या बदल गई है। सुबह नौ बजे ही पारा भी 40 और दोपहर होते-होते पारा 45 पार होने से सड़कों व मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने सात मई तक मौसम बदलते रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

केवीके मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि सात मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा तथा इस दौरान दो से छह डिग्री तापमान में भी गिरावट की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान धूलभरी हवाएं चलने व क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र का तापमान 45.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 दर्ज किया गया। 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर खूब सताया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चिकित्सक वेदप्रकाश एवं अजीत कुमार का कहना है गर्मी के मौसम में बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में अभिभाक उनका पूरा ख्याल रखें। घर से बाहर न निकलते समय कपड़े से सिर ढककर रखें तथा साथ मेें पेयजल अवश्य रखें। बच्चों को ताजा फल एवं सब्जियों का सेवन अधिक कराएं। उल्टी एवं दस्त से बचने के लिए नमक, चीनी एवं नींबू का घोल बनाकर पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूलों में सुबह सात से 12 बजे तक होगी पढ़ाई
हरियाणा शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में पढ़ाई का समय भी अब सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। अब विद्यार्थियों को स्कूल में सुबह सात बजे पहुंचना होगा और दोपहर 12 बजे वापस घर के लिए रवाना होना पड़ेगा। अभिभावक को रमेश, सुरेश, जितेंद्र, महेंद्र ने बताया कि गर्मी के चलते बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे थे। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अब उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed