फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CET... Ordinary bus passengers had to face problems even on the second day

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी... दूसरे दिन भी आम बस यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
CET... Ordinary bus passengers had to face problems even on the second day
फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होती यात्री--संवाद
महेंद्रगढ़। सामान्य पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन भी लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को करीब 37200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और तकरीबन 2874 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यात्रियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने को लेकर निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ रहा है। बस का संचालन नहीं होने के कारण सेहलंग, झूक, अगिहार, पाथेडा, सतनाली, नांवा, मांडोला, दौंगडा अहीर, अटेली, सुरजनवास, मुंडायन, मेघनवास, गागडवास, बचिनी, बवानिया, भोजावास, राता, कुंड सहित अन्य लोकल मार्गों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीज पर्व पर बाजार में खरीदारी को लेकर आई महिलाएं व युवतियों को परेशानी उठानी पड़ी। बसें सीईटी में लगाई जाने के कारण लोकल रूट के अलावा नारनौल व दादरी रूट पर बसों के अभाव में यात्रियों को परेशानी हुई। आधे घंटे तक यात्रियों को बसों को इंतजार करना पड़ा। आधे घंटे बस आने के बाद बसों में भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
- सतनाली बस स्टैंड सं प्रभावित बसें
सतनाली से रेवाड़ी व दादरी को लेकर 42 निजी बसें भेजी गई। बसों को सीईटी में भेजने के बाद लोकल व लंबे रूट प्रभावित होने पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सतनाली से हिसार, गुरुग्राम, जयपुर प्रभावित वहीं लोकल रूट में दादरी, महेंद्रगढ़, लुहारु, नांवां, डिगरोता, मंडियाली, मांडोला, सुरेहती, बारडा, माधोगढ़, डालनवास, जैरपुर, प्रभावित होने से करीब एक हजार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
-------------
प्रतिदिन महेंद्रगढ़ काम पर आता है। महेंद्रगढ़ से सेहलंग को लेकर बस सेवा नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। वह निजी वाहनों को सहारा लेकर महेंद्रगढ़ पहुंचता है।- सोहनलाल, गांव स्याना
------------
वह अपने निजी कार्य को लेकर अटेली जाना था। बसें सीईटी में लगाए जाने के कारण इस रूट पर कोई बस सेवा नहीं मिल रही है। वह निजी वाहनों को सहारा लेकर पहुंचना पड़ा। इससे उसे काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज विभाग को अतिरिक्त बस सेवा शुरू करनी चाहिए थी।

--- गांव हेमंत, गांव पायगा

फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होती यात्री--संवाद

फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होती यात्री--संवाद

फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होती यात्री--संवाद

फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों में सवार होती यात्री--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed