फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   central university

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंजीनिरिंग पाठ्यक्रमों को मिली एआईसीटीई की मंजूरी

Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
central university
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत उपलब्ध सभी चार पाठ्यक्रमों को आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई), नई दिल्ली ने सत्र 2021-22 के लिए मान्यता प्रदान कर दी है। इसके अलावा विवि को एम फार्म इन फॉर्माक्लॉजी कोर्स को भी मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को मिली इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि यह मान्यता विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करते समय यह भरोसा दिलाया गया था कि इंजीनियरिंग के लिए आवश्यक सभी मानकों को पूर्ण किया जाएगा और बीते वर्ष एआईसीटीई की ओर से सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए मान्यता प्रदान की गई थी। इसी क्रम में एक बार पुन: एआईसीटीई से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सभी चार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों सहित औषधि विज्ञान विभाग के अंतर्गत उपलब्ध नए पाठ्यक्रम एम फॉर्म इन फॉर्माक्लॉजी को मान्यता दे दी गई है।
विज्ञापन

कुलपति ने एआईसीटीई को मंजूरी मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इन सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों के विकास की दिशा में अग्रसर है। विवि के पास अनुभवी संकाय सदस्यों के साथ-साथ जरूरी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध हैं। कुलपति बोले कि इंजीनियरिंग के लिए निर्धारित प्रमुख मानकों के अंतर्गत अब स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में उपलब्ध सभी चार पाठ्यक्रमों को एआईसीटीई की भी मान्यता मिल गई है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. अजय बंसल ने बताया कि एआईसीटीई से प्राप्त पत्र के अनुसार बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग और बीटेक इन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों सहित एम फॉर्म इन फॉर्माक्लॉजी पाठ्यक्रम को औषधि विज्ञान विभाग के अंतर्गत मान्यता मिल गई है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता से विद्यार्थियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार पाठ्यक्रमों में अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा, रोजगार के विकल्पों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed