फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   centeral University B.Ed and M.Ed course received approval, Mahandergard

केविव को मिली बीएड और एमएड कोर्स की मंजूरी

Mon, 11 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
centeral University B.Ed and M.Ed course received approval, Mahandergard
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को चार इंजीनियर कोर्स के बाद एक और सौगात मिल गई। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को हजारों रुपये लगाकर बीएड और एमएड की पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जी हां हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद्  (एनसीटीई) से बीएड और एमएड डिग्री कोर्स की मंजूरी मिल गई है। क्षेत्र के लिए विद्यार्थियों केे लिए खुशी की बात है कि अभी तक जिले में एक भी सरकारी बीएड और एमएडी कॉलेज नहीं जिस कारण विद्यार्थियों को हजारों रुपये खर्च कर बीएड करनी पड़ती है। ये कोर्स अगले वर्ष से शुरू किए जाएंगे। उक्त दोनों कोर्सिस के लिए स्टाफ की पोस्ट भी सेंक्शन कर दी गई हैं। केंविवि के वीसी आर.सी. कुहाड़ उक्त कोर्स को लेकर पिछले कई दिनों से एनसीटीई के टच में थे आखिरकार उनके प्रयास से विश्वविद्यालय को इसकी मंजूरी मिल गई। 
विज्ञापन

    केविवि के रजिस्ट्रार रामदत्त ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद् से केंविवि की बात चल रही थी। केंविवि को एनसीटीई से बीएड की 100 तथा एमएड की 50 सीटों की मंजूरी मिली है। इसके अलावा 26 पोस्टें लेक्चरर की सेक्शन की गई हैं। जिनमें से 2 प्रोफेसर, 2 एसेसिएट प्रोफेसर, 22 अस्टिटेंट प्रोफेसर की सीटें सेंक्शन हैं। इसके अलावा स्थायी नियुक्ति नहीं होने पर 13 गेस्ट प्रोफेसर लगाने की अनुमति भी मिल गई है।  इसके अलावा 9 नॉन टीचिंग स्टाफ की पोस्ट सेंक्शन की गई हैं लेकिन इस वर्ष से ये कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकेंगी। अगले वर्ष से केंविवि में  कक्षाओं की शुरूआत होगी। 
विज्ञापन



लिखित परीक्षा के आधार पर होगा एडमिशन
रजिस्ट्रार  रामदत्त ने बताया कि केंविवि में लगभग सभी कोर्सिस का एडमिशन लिखित परीक्षा  के आधार पर होता है। उसी आधार पर बीएड और एमएड डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। उस परीक्षा के बाद जो मेरिट लिस्ट बनेगी उसमें जिस विद्यार्थी का नंबर आएगा उसकी को प्रवेश दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड और एमएड की अनुमति हकेंविवि को मिल गई है। अगले सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी   जाएंगी। - आर.सी. कुहाड़, कुलपति, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed