फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CBSE National Boxing from today, players from six other countries will also participate

Mahendragarh-Narnaul News: सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग आज से, छह अन्य देशों से भी शामिल होंगे खिलाड़ी

Thu, 17 Oct 2024 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE National Boxing from today, players from six other countries will also participate
फोटो संख्या:76- एसडी स्कूल ककराला में टीमों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ--स्रोत- स्वयं
कनीना। कनीना क्षेत्र के गांव ककराला स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान (एसडी स्कूल) में शुक्रवार से सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों के करीब 900 बॉक्सर अपने मुक्के का दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 25 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोच की देखरेख में संपन्न होगी। देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरबीया, यूएई से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जाने माने भीम अवाॅर्डी व एशियन खेलों में पदक विजेता एवं उप निदेशक सतबीर सिंह एवं सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सीबीएसई बोर्ड ने इस वर्ष 17 से 20 अक्तूबर को होने वाली नेशनल सीबीएसई बाॅक्सिंग चैंपियनशिप के लिए एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला को लगातार चौथी बार मेजबानी करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि सभी तैयारियों का विभिन्न खेल प्रशिक्षिकों की ओर से निरीक्षण किया गया है। भीम अवाॅर्डी व एशियन खेलों में पदक विजेता, उप निदेशक सतबीर सिंह एवं सुषमा यादव प्रथम भीम अवाॅर्डी हरियाणा द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। देश-विदेश से शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए उनके क्षेत्र व प्रकृति के हिसाब से खान-पान की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन समिति के साथ-साथ जिला का सहयोग लिया गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश-विदेश से विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों का बुधवार से आगमन शुरू हो गया। प्रतियोगिता के लिए अभी तक 426 खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed