फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CBSE Board: 12th Hindi examination held under strict monitoring

सीबीएसई बोर्ड : कड़ी निगरानी में हुई 12वीं हिंदी की परीक्षा

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board: 12th Hindi examination held under strict monitoring
नारनौल। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं के दूसरे सेमेस्टर की हिंदी विषय की परीक्षा सोमवार को कड़ी निगरानी में नकलविहीन तरीके से संपन्न र्हुई। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक चली। बोर्ड की तरफ से सभी केंद्रों पर अधीक्षक तैनात किए गए थे। इनकी देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की नोडल अधिकारी मधू कौशिक ने बताया कि जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं के 7211 विद्यार्थियों को बैठना था। जिसमें शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थित रही। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 15 व नारनौल में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं बोर्ड के निर्देशानुसार इस बार प्रत्येक कक्षा में दो अधीक्षक की ड्यूटी लगाई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार गड़बड़ी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजकर 30 मिनट का रखा गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन की पालना करते हुए एक कक्षा में केवल 18 बच्चों को ही बैठाया जा रहा है। वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को केवल पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति दी गई है। वहीं परीक्षार्थियों, अधीक्षक और अन्य स्टाफ को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। बोर्ड की गाइडलाइन अनुसार विद्यार्थियों को दस बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि सभी विद्यार्थी समय से पूर्व ही अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed