{"_id":"63091295772de11796074360","slug":"caught-drinking-water-plant-running-without-license-narnol-news-rtk656227848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के उड़नदस्ते ने बिना लाइसेंस के चल रहा पेयजल प्लांट पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के उड़नदस्ते ने बिना लाइसेंस के चल रहा पेयजल प्लांट पकड़ा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिना अनुमति चल रहे एक पेयजल प्लांट पर छापा मारा। इस दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलें बरामद की र्गईं।
सीएम के उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित आदर्श कालोनी में बिना लाइसेंस के एक पेयजल प्लांट चलाया जा रहा है। सीएम उड़नदस्ते की टीम में सतेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग से डॉ. दीपक चौधरी, बिजली विभाग के जेई जितेंद्र, निरीक्षक सुनील, अजय, गुप्तचर विभाग के उप निरीक्षक लीलाराम, सिपाही अजय कुमार, सिपाही नवीन कुमार व उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पेयजल प्लांट का संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
टीम की जांच में खुलासा हुआ कि प्लांट संचालक विभिन्न कंपनियों के नाम पर फर्जी तरीके से पेयजल की पैकिंग की जा रही है और लोड से अधिक बिजली की खपत की जा रही है। प्लांट से करीब 2500 खाली व भरी पेयजल की बोतलें बरामद हुई है। इनमें से 1200 बोतल एक लीटर बिलसेरी, 1000 बोतल दो लीटर, 288 बोतल जलजीरा, 15 बोतत पांच लीटर बरामद की गई हैं। पेयजल की बोतलों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं तथा रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---------
- वर्जन:
टीम ने पेयजल प्लांट की जांच की है। इस दौरान अनेक अनियमितताएं पाई गई हैं। बोतलों एवं पानी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। वहीं प्लांट संचालक को नोटिस भी दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- उप निरीक्षक लीलाराम, टीम सदस्य