फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cattle will no longer be seen on the roads, tenders issued for catching them

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर अब नहीं दिखाई देंगे गोवंश, पकड़ने के लिए लगाया टेंडर

Wed, 19 Mar 2025 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cattle will no longer be seen on the roads, tenders issued for catching them
फोटो नंबर-20शहर के मोहल्ले दौड़ते आवारा सांड।
नारनौल। अब शहर में खुले में घूम रहे गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। शहर को कैटल फ्री बनाने के दावे को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद ने पहल शुरू कर दी है। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गाेवंशों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने 9.66 लाख रुपये में टेंडर लगाया है। अभी टेंडर खत्म होने की वजह से गोवंश पकड़े नहीं जा रहे थे। शहर की सड़कों पर लगातार गाेवंशों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान कई बार गोवंश राहगीरों पर हमला भी कर चुके हैं, जिससे कुछेक ने अपनी जान गवां दी तो कुछेक को लंबा उपचार लेना पड़ा। वहीं सड़क पर आने से वाहन चालकों को भी दुर्घटना होने का डर सताता रहता है। टेंडर आवंटित होने के बाद गोवंशों को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
शहर में 1000 से अधिक गोवंश खुले में घूम रहे

शहर में करीब 1000 गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। शहर के चांदूवाड़ा मोहल्ला, पुरानी कचहेरी, मिश्रवाड़ा मोहल्ला, आजाद चौक, बस स्टैंड के पास, नसीबपुर, पुल बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, संघीवाड़ा, छोटा बड़ा तालाब, सिंघाना रोड सहित अनेक मोहल्लों में गोवंश का झुंड देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट


गोवंश की वजह से हो चुके हादसे

-27 फरवरी 2022 को दुकान से खाने-पीने का सामान लेकर लौट रही छात्रा पर गोवंश ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। राजकीय बहु तकनीकी संस्थान की छात्रा थी। वह संस्थान के पास ही श्याम कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर अपने भाई के साथ रहती थी।

-अगस्त 2024 में छोटा तालाब के पास एक व्यक्ति पर गोवंश ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
-नवंबर 2024 में चांदूवाड़ा मोहल्ले में भागलपुर से आए हुए एक मेहमान पर सांड ने हमला कर दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
-फरवरी 2025 में संघीवाड़ा मोहल्ले में एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अभी भी महिला उपचाराधीन है।

वर्जन



गोवंश को पकड़ने के लिए 9.66 लाख में टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा। जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed