फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against seven for attacking police team, sent to jail

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में सात पर मामला दर्ज, भेजे जेल

Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for attacking police team, sent to jail
महेंद्रगढ़। शहर की अनाज मंडी में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के मामले में चार महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल सभी आरोपियों को रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। सोमवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम के साथ हाथापाई व मारपीट करने तथा महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में मुख्य आरोपी शकुंतला, नारायण सिंह, विक्रम, मंजीत सहित तीन युवतियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी महिला से 205 ग्राम गांजा भी बरामद किया था।
विज्ञापन

---------
यह है मामला:
रविवार को शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में नशे के कारोबार में लिप्त मुख्य आरोपी शकुंतला को गिरफ्तार करने टीम पहुंची थी। टीम में एएसआई जयभगवान, मनीषा, शोभाग्वती व चालक मुकेश पहुंचे थे। आरोपी शकुंतला के परिवार ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की थी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी आई थी तथा एक महिला पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी थी। इसके बाद सीआईए व शहर थाना की दो टीमों को बुलाकर सभी को काबू कर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 15 जनवरी को झारखंड निवासी महिला को 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। रिंकी द्वारा मूलरूप से ओडिसा निवासी शकुंतला हाल आबादी वार्ड नंबर एक से गांजा लेने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

----------
वर्जन
नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के मामले में चार महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed