{"_id":"65c522051aca91336d08f104","slug":"case-registered-against-one-for-running-illegal-compound-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109166-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवैध अहाता चलाने पर एक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवैध अहाता चलाने पर एक के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गत दिवस नांगतिहाड़ी रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे अहाता पर कार्रवाई की। इस दौरान अहाता संचालक लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाता पाया गया। उसके खिलाफ सदर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से निरीक्षक सतेंद्र कुमार व आबकारी विभाग से निरीक्षक मोतीराम की टीम को सूचना मिली कि नांगतिहाडी रोड पर स्थित एक होटल के अंदर लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। वहां अहाता संचालक ललित कुमार निवासी लहरोदा मौके पर मौजूद मिला है। जिससे उक्त अहाता के संबंध में लाइसेंस व दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज/लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इस पर आबकारी विभाग के निरीक्षक ने सदर थाना में उक्त के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त अहाता संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।