फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against many people for possessing explosive material

विस्फोटक सामग्री रखने पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 24 Jan 2022 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case registered against many people for possessing explosive material
अवैध खनन को लेकर रविवार को नांगल चौधरी पुलिस ने पांचनौता, जैनपुर, गोलवा व आंतरी में दबिश देकर कई लोगों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। नांगल चौधरी पुलिस ने चार तथा सतनाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिनों जैनपुर में पहाड़ी पर अवैध खनन कार्य करते समय चट्टान का हिस्सा धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं 2-3 अन्य घायल भी हो गए थे। इसके बाद प्रशासन सख्त हो गया। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने 250 जवानों के साथ महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने जिलेभर में अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक पदार्थ और अन्य सामान बरामद कर 10 मामले दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

केस नं.1: सबसे पूर्व पुलिस ने आंतरी में विशाल उर्फ भोलिया के मकान पर दबिश दी। जहां पुलिस ने मकान में संदूक के ऊपर रखे एक कट्टे से 117 पैकेट इंडों सुपर पावर, 90 विस्फोटक 125 ग्राम, एक डेटोनेटर, 16 गुच्छे ब्लास्टिंग डोरी बरामद की। उक्त विस्फोटक सामग्री रखने बारे में लाइसेंस या परमिट मांगने पर विशाल पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नं 2 : इसके बाद पुसिल ने पांचनौता में देशराज व नरेंद्र के घर पर दबिश दी। जिसमें देशराज के पास से पुलिस ने दो बंडल वायर, 11 पैकेट विस्फोटक मार्का इंडो सुपर पावर, ईको पावर विस्फोटक के 154 पैकेट मिले। वहीं नरेंद्र के पास से एक देसी पिस्टल, 2 रोंद व कूलर के पास से रखे बैग में 43 पैकेट विस्फोटक, विस्फोटक वायर बरामद की। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अवैध विस्फोटक सामग्री रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
केस नं.3 : इसी कड़ी में जैनपुर निवासी संदीप गुर्जर के मकान तलाशी ली गई तो मकान में रखे एक बैग 4-5 टुकड़े ब्लास्टिंग डोरी, 6 पैकेट विस्फोटक पाउडर, वेल्डिंग रॉड, यूरिया दाना नुमा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया।
केस नं.4 : गोलवा गांव में रामफल के मकान पर दबिश देकर पुलिस ने तुडे़ के कमरे से एक कट्टे में जिसमें 14 शक्ति पावर ब्लास्ट 2.778 किलोग्राम व विस्फोटक वायर बरामद की। इस दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री रखने का लाइसेंस या परमिट पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया।
केस नं. 5 : पुलिस ने गांव डिगरोता निवासी मुकेश के घर पर दबिश दी। इस दौरान उसके घर से अलग-अलग मार्का 105 गुल्ला विस्फोटक पदार्थ तथा 560 फीट विस्फोटक वायर बरामद की है।
केस नं. 6 : पुलिस ने रविवार को गांव डिगरोता निवासी सोमवीर के घर पर भी कार्रवाई की। उसके घर से 66 गुल्ला विस्फोटक पदार्थ, 200 फीट विस्फोटक वायर, 2 डंडा बारूद मिला है। एक डंडे में 2 किलो तथा दूसरे डंडे में एक किलो बारूद मिला।
केस नं. 7 : पुलिस टीम ने रविवार को गांव जेरपुर निवासी सुरेश के घर पर दबिश दी। उसके यहां से 248 मीटर विस्फोटक वायर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

केस. 8 : पुलिस ने गांव सोहला में भी संदिग्ध घरों में कार्रवाई की। इस दौरान जाटराम के घर से 6 गुच्छा विस्फोटक वायर बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इस पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने संबंधित धाराओं के तहत मामला कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed