{"_id":"64caae47c8e9a6147704d196","slug":"car-riders-attacked-a-villager-going-home-with-green-fodder-narnol-news-c-196-1-nnl1001-2742-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरा चारा लेकर घर जा रहे ग्रामीण पर गाड़ी सवारों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरा चारा लेकर घर जा रहे ग्रामीण पर गाड़ी सवारों ने किया हमला
Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहबाजपुर गांव में पशुओं के लिए हरा चारा लेकर स्कूटी पर घर जा रहे चालक को गाड़ी सवार ने टक्कर मार दी और मारपीट कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नारनौल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहबाजपुर निवासी मितल ने पुलिस में शिकायत दी है कि 29 जुलाई की शाम को वह अपने खेत में पशुओं का हरा चारा लेकर अपनी स्कूटी पर लेकर आ रहा था। रास्ते में बिना नंबर की एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें आशीष पुत्र सोमदत व 4-5 अन्य नकाबपोश थे। जैसे ही वह आगे निकला तो उक्त ने अपनी गाड़ी को लेकर मेरे पीछे-पीछे चल दिए। जब वह नहर के पास पहुंचा तो उपरोक्त ने उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण वह गिर पड़ा। बोलेरो गाड़ी में से आशीष निवासी शहबाजपुर व उसके 4-5 नकाबपोश गाड़ी से उतरे और उसके ऊपर राड, सरिया व डंडे से हमला कर दिया। उसी समय उसकी भाभी लाली देवी को मौके पर आता देखकर उसने शोर मचाया तो आशीष व अन्य 4/5 उसके साथियों ने धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में आशीष, विक्रम सरपंच व 4-5 अन्य पर केस दर्ज किया है।