फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car Collided with poll in Kanina, accident in Kanina

Accident: कनीना में दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

Sat, 06 Aug 2022 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

उपमंडल के गांव तलवाना निवासी छह व्यक्ति आर्टिका गाड़ी में सवार होकर कनीना की तरफ आ रहे थे। खरखड़ा गांव के बस स्टैंड से पहले सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में आर्टिका गाड़ी पोल से टकरा गई।

विज्ञापन
Car Collided with poll in Kanina, accident in Kanina
हादसे के बाद अस्पताल में इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ के कनीना में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आर्टिका गाड़ी के चालक ने दूसरी गाड़ी को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद कार पोल से टकराई और गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मूलचंद पावर ने बताया कि उपमंडल के गांव तलवाना निवासी छह व्यक्ति आर्टिका गाड़ी में सवार होकर कनीना की तरफ आ रहे थे। खरखड़ा गांव के बस स्टैंड से पहले सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में आर्टिका गाड़ी पोल से टकरा गई जिससे 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उप सामान्य अस्पताल कनीना में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार उप सामान्य अस्पताल में ही चल रहा है। गाड़ी में सवार सभी छह लोग गांव तलवाना के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed