{"_id":"6a285497b0c85af41b07f919","slug":"capacity-of-two-boosting-stations-is-being-increased-preparations-are-underway-to-build-two-new-ones-narnol-news-c-203-1-sroh1010-127197-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो बूस्टिंग स्टेशनों की बढ़ाई जा रही क्षमता, दो नए बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो बूस्टिंग स्टेशनों की बढ़ाई जा रही क्षमता, दो नए बनाने की तैयारी
Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60 प्रजापति मोहल्ला से दोहान नदी तक टूटा रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विभिन्न परियोजनाएं अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। दो बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है जबकि दो नए बनाने की तैयारी चल रही है। परियोजना पूरा होने पर पेयजल आपूर्ति में सुधार आएगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर में पेयजल आपूर्ति के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई कार्य एक साथ किए जा रहे हैं। अब विभाग के पास शहरी करीब 50 हजार की आबादी को नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए कुल दस बूस्टिंग स्टेशन हो जाएंगे।
पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय के पास और लघु सचिवालय के बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
गांव देवास जल परियोजना पर छह करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का काम पूरा हो चुका है। अब उसमें पानी भरा जा चुका है। कॉलेज व हुड्डा पार्क के बूस्टिंग स्टेशनों से पाइप लाइन दबाने का कार्य शुरू हो चुका है।
इसके अलावा दो मौजूदा बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है ताकि बढ़ती आबादी के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
गोशाला रोड व माजरा फाटक के पास दो नए बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वहीं, शहर में करीब 9.5 किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। नई लाइन बिछने से पुराने और जर्जर नेटवर्क पर निर्भरता कम होगी और पेयजल आपूर्ति अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
शहर के अनेक वार्डों में वर्षों से गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई स्थानों पर लोगों को टैंकरों या वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 14 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई थी। इसमें नए टैंक बनाने, बूस्टिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने, नए बुस्टिंग स्टेशनों का निर्माण, नई पेयजल लाइन बिछाने का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य तय समय में पूरे किए जाएंगे। - सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।