फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Candidates can avail the benefit of free bus service even a day before the exam

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा के एक दिन पहले भी परीक्षार्थी फ्री बस सेवा का ले सकते हैं लाभ

Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Candidates can avail the benefit of free bus service even a day before the exam
फोटो 5वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीसी डॉ. विवेक भारती।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। 26 व 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों के ठहरने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए योजना बनाई गई है। जो परीक्षार्थी पहले दिन परीक्षा देने के लिए जाना चाहता है वह सीईटी का एडमिट कार्ड दिखाकर 25 जुलाई से ही फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकता है। डीसी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी परीक्षार्थियों के अभिभावकों की तरह कार्य करें।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ से 70072 परीक्षार्थी चरखी दादरी और रेवाड़ी के लिए परीक्षा देने के लिए जाएंगे। इसी प्रकार भिवानी और चरखी दादरी से इस जिला में 80148 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को ठहरने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 26 व 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर राज्य के सभी उपायुक्त तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों की बैठक ली तथा निर्देश दिए कि परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों और यहां से दूसरे जिले में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए महोत्सव की तरह होना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षार्थियों के अभिभावकों की तरह कार्य करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, सभी एसडीएम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट





रेवाड़ी व चरखी दादरी से अलग सेंटर आया तो सूचित करें


जिला महेंद्रगढ़ के जिन परीक्षार्थियों का केंद्र रेवाड़ी और चरखी दादरी से अलग आया है, वे परीक्षार्थी 23 जुलाई तक जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ को सूचित करें। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी लिखित में जिला प्रशासन को अपनी शिकायत दें। जिला प्रशासन ने 23 जुलाई शाम तक यह सूचना मांगी है।
इंसेट








कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त



जिलाधीश डॉ. विवेक भारती ने परीक्षा केंद्रों पर सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नारनौल में स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू, डीटीपी गुंजन वर्मा, एचएसआईआईडीसी मैनेजर ज्ञानवीर पूनिया, पंचायती राज विभाग से कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार व नगर परिषद से ईओ दीपक गोयल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम सिहमा से एसडीओ अमित सोनी, एचवीपीएनएल महेंद्रगढ़ से एसएसई प्रमोद कुमार, पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर दो नारनौल से कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा, बाबा खेतानाथ पॉलीटेक्निक नारनौल से प्रिंसिपल अनिल यादव, डीडीएएच कनीना से एसडीओ बलजीत सिंह, काडा से कार्यकारी अभियंता सोनित राठी तथा नांगल चौधरी से आरएफओ रजनीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इंसेट







जिले में परीक्षा केंद्रों पर नोडल प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त


जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर केंद्र नोडल प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्र नोडल प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केंद्रों पर लगे बायोमीट्रिक डिवाइस, जैमर इत्यादि उपकरण सही तरीके से कार्य कर रहे या नहीं। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की बाहरी गतिविधि न होने देना सुनिश्चित करें।







इंसेट
लघु सचिवालय में बना कंट्रोल रूम



डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि ग्रुप-सी सीईटी के लिए जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी तथा सहायता के लिए नागरिक 01282-256960 पर डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed