{"_id":"6a32dca45feae50312059cd0","slug":"candidates-appearing-for-the-neet-exam-will-be-able-to-travel-for-free-by-showing-their-admit-cards-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141380-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रवेश पत्र दिखाकर नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे निशुल्क सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रवेश पत्र दिखाकर नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे निशुल्क सफर
विज्ञापन
नारनौल। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। राज्य परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बस में अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
राज्य परिवहन निदेशालय के अनुसार 20 जून को परीक्षा केंद्रों तक जाने तथा 21 जून को परीक्षा केंद्रों से वापसी के लिए अभ्यर्थियों को साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि चालक व परिचालक पात्र अभ्यर्थियों को बिना किराया लिए यात्रा कराएं और उनके लिए जीरो अमाउंट टिकट जारी करें तथा उसका रिकॉर्ड भी रखा जाए।
विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इससे अभ्यर्थियों को आर्थिक राहत व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सुविधा मिलेगी।