फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cancel-trains-arrived-on-station

रेलवे की लापरवाही, रद्द गाड़ियां पहुंचीं स्टेशन

Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण धुंध के कारण रद्द हुईं गाड़ियां स्टेशन पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ ने पहले से ही धुंध के कारण 6 गाड़ियों के रद्द होने की घोषणा कर दी थी, स्टेशन पर इसका नोटिस भी लगाया गया था। इसके बाद भी दो गाड़ियां महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंची गईं। नोटिस के कारण सवारियां भी नहीं पहुंची। इससे रेलवे बोर्ड को नुकसान ही उठाना पड़ा वही यात्रियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन


आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ ने कुछ दिनों पहले धुंध के कारण 6 एक्सप्रेस गाड़ियों के रद्द होने की घोषणा की थी। ये गाड़ियां 8 जनवरी से 28 फरवरी तक रद्द की गई हैं। गाड़ियों के रद्द होने की सूचना कई यात्रियों को नहीं पता होने के कारण वे शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन जब वे टिकट घर पर गए तो बुकिंग क्लर्क ने यह कहकर उनको वापस भेज दिया कि गाड़ियां 8 जनवरी से 28 फरवरी तक रद्द की गई हैं। इसलिए आज गाड़ी नहीं आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए कई यात्री नोटिस बोर्ड को देखकर वापस चले गए। उसके बाद दो गाड़ियां दिल्ली से चलकर महेंद्रगढ़ पहुंची। गाड़ी न. 14705 दिल्ली सराय रोहिल्ला से भगत की कोठी सुबह 9.40 और 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर सुबह 11.10 अपने इन निर्धारित समय से थोड़ी देरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंची। बोर्ड की लापरवाही के कारण न तो यात्रियों को फायदा पहुंचा और न ही बोर्ड को।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed