फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water reaches Narnaul distributary, water will last till March 10

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी में पहुंचा नहरी पानी, 10 मार्च तक चलेगा पानी

Sun, 25 Feb 2024 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Canal water reaches Narnaul distributary, water will last till March 10
नारनौल। जिले में शुक्रवार रात नहरी पानी पहुंच गया है। अब नहरों में पानी आने से लहरोदा, नसीबपुर तथा रेवाड़ी रोड स्थित वाटर टैंकों में पानी का भंडारण शुरू कर दिया है। इससे मार्च के माह में पानी की ज्यादा किल्लत का शहरवासियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अभी राशनिंग जैसी समस्या शहर में नहीं हुई थी। वहीं अब समय पर नहरी पानी आने से लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर की वजह से चौधरी, निजामपुर तथा नारनौल शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल बंद होने की कगार पर है। ऐसे में नारनौल शहर तथा नांगल चौधरी, निजामपुर तथा दोहान पच्चीसी के अनेक गांव नहरी पानी की सप्लाई पर निर्भर है।
विज्ञापन


15 दिन लगातार चलेगी नहर
जिले में नहरी पानी करीब 15 दिन तक चलता है। ऐसे में पेयजल की समस्या से बचने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग लहरोदा, नसीबपुर तथा रेवाड़ी रोड पर वाटर टैंकों में पानी स्टोरेज कर लेता है। जिसके बाद 15 दिन तक नहरी पानी बंद रहने पर इन टैंकों के सहारे शहर में पेज जल की सप्लाई होती है। अगर नहरी पानी खुबड़ू हेड से देरी से छोड़ा जाता है तो शहर में पानी राशनिंग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं की फसल में भी किसान दे सकेंगे समय पर पानी

नहरों में समय पर पानी आने से किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। अभी क्षेत्र में गेहूं की फसल अंतिम पड़ाव पर है, ऐसे में अब नहरी पानी गेहूं की फसल में देने से पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि सरसों फसल में अब पानी देने की जरूरत नहीं है।


नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी में नहरी पानी पहुंच गया है। अब नहरी पानी से वाटर टैंक, तालाब और जोहड़ों को भर दिया जाएगा। यह नहर 10 मार्च तक चलेगी। किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए नहरी पानी मिल सकेगा।
राजेश वर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed