फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign to catch stray cattle started, 32 caught on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू, पहले दिन पकड़े 32

Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Campaign to catch stray cattle started, 32 caught on the first day
फोटो संख्या:-63 महेंद्रगढ़ में मोदाश्रम में बेहसहारा गोवंश को खोलकर गोशाला में ले जाते हुए---सं
महेंद्रगढ़। शहरवासियों को 20 दिनों में बेसहारा गोवंश से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। नपा की ओर से चार लाख रुपये खर्च कर शहर से करीब दो हजार बेसहारा गोवंश को तीन गोशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार से गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। पहले दिन एजेंसी की ओर से 32 गोवंश को श्री गोशाला में भेजा गया। गोशालाओं में छोड़े जाने वाले गोवंश की पहचान गुलाबी टैग से होगी जिससे गोशाला संचालन इन गायों को शहर में नहीं छोड़ सकेंगे। बता दें कि शहर में दो हजार से अधिक बेसहारा गोवंश से मुख्य बाजार से लेकर सड़कों तक आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

इनके कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। कई बार ये पशु घरों और दुकानों में भी घुस जाते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इसके अलावा कई लोग आवारा गोवंश के कारण हादसे का भी शिकार हो चुके हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर पालिका की एक माह पूर्व टेंडर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा द्वारा एजेंसी को आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए चार लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने इस कार्य के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया है। एजेंसी की ओर से 20 दिनों में शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्त किया जाएगा। एजेंसी की ओर से 15 लोगों की तीन टीमें बनाई गई हैं। साथ ही दो वाहन तथा एक लोरिंग मशीन की सहायता से यह अभियान शुरू कर दिया है।
पहले दिन शहर के मोदाश्रम व डुलाना रोड से 32 आवारा गोवंश को पकड़कर श्री गोशाला में पहुंचाया गया। श्री गोशाला की ओर से पकड़े गए गोवंश को किसी भी संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए 15 दिनों तक अलग बाड़े में रखा जाएगा।
इंसेट
- टैगिंग के बाद गोवंश को खुले में नहीं छोड़ सकेंगी गोशालाएं
नपा के जिम्मेदारों का दावा है कि प्रस्ताव के अनुसार कोई भी गोशाला गोवंश को टैगिंग के बाद शहर में नहीं छोड़ सकेगी। इसके लिए गोशालाओं में टैगिंग से नंबर के आधार पर छोड़े गए गोवंश की पहचान करना आसान होगा। इन गोवंश का रिकार्ड गोशाला, पशुपालन विभाग व नपा तीनों के पास रहेगा। पकड़े गए सभी गोवंश को टैगिंग करने के बाद चयनित श्री गोशाला, गोशाला धोलपोश व श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में रखा जाएगा।

--------------
- वर्जन:
शहर में बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भेजने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान भी मुहैया कराया जाएगा। टैगिंग की प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बार पकड़े गए गोवंश दोबारा शहर में न भटकें और यदि कोई गोवंश वापस आ भी जाए तो उसकी पहचान आसानी से हो सके। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed