फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By-election: Election symbols given to candidates on the last day of withdrawal of nominations.

उपचुनाव : नामांकन वापसी के अंतिम दिन उम्मीदवारों को दिए चुनाव चिह्न

Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
By-election: Election symbols given to candidates on the last day of withdrawal of nominations.
नारनौल। नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद सभी चारों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। उपचुनाव के लिए एक महिला व 3 पुरुष चुनावी मैदान में है। मतदान 5 नवंबर को पुरानी मंडी स्थित किशोरी लाल स्कूल में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 की महिला पार्षद का चुनाव के कुछ माह बाद बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से वार्ड नंबर 16 की पार्षद सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा गत 12 अक्तूबर को नारनौल नगर परिषद के उक्त वार्ड सहित प्रदेश की परिषद व पालिकाओं के उपचुनाव करवाने संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन

चार उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके तहत अंतिम दिन वीरवार 26 अक्तूबर तक कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। जिसमें विशाल सैनी, मनीषा सैनी, संजय व विकास ने नामांकन पत्र भरकर दावेदारी जताई है। आए हुए नामांकनों की शुक्रवार 27 अक्तूबर को जांच व छंटनी की गई। वहीं 28 अक्तूबर यानि शनिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहा, लेकिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस नहीं लिया गया। जिसके चलते सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में शामिल श्याम कॉलोनी के कुछ मतदाता करेंगे चुनाव का बहिष्कार
श्याम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उक्त कॉलोनी में रहने वाले वार्ड नंबर 16 के कुछ मतदाताओं ने इस चुनाव व आगामी चुनाव का बहिष्कार करते हुए रोष प्रकट किया। बंटी सैनी, संजय शर्मा, मोनू सैनी, शानू कुमार, निर्भय, पंकज, हार्दिक, रामप्रसाद, जय भगवान, मनोहर लाल, सूरजभान, सतीश कुमार विपिन आर्य आदि ने बताया कि श्याम कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव बना हुआ है। बार-बार मांग के बाद भी प्रशासन व सरकार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिससे लोगों ने आगामी चुनावों को बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed