फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By becoming familiar, the cyber criminal withdrew Rs 69999 from the account

परिचित बनकर साइबर अपराधी ने खाते से निकाले 69999 रुपये

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
By becoming familiar, the cyber criminal withdrew Rs 69999 from the account
साइबर अपराधी ने व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 69998 रुपये निकाल लिए। ठग ने गांव जड़वा निवासी मनोज कुमार को नजदीकि स्कूल में अध्यापक का जानकार बताकर झांसे में लिया। सतनाली पुलिस को दी शिकायत में गांव जड़वा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके पिता के फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने नजदीकि स्कूल से परिचित होने की बात कहकर उसे झांसे में ले लिया। ठग ने बताया कि वह नजदीक के स्कूल से दहिया बोल रहा है तथा उसके खाते में कुछ पैसे भेजने हैं। फोन पे नंबर बताओ। इसके बाद ठग ने बातों में उलझाकर फोन पर पैसे ट्रांसफर नहीं होने का हवाला देते हुए एटीएम की फोटो मंगाई। एटीएम की फोटो भेजने के बाद उसके खाते से एक बार 29999 रुपये तथा दूसरी बार 39999 रुपये निकाल लिए गए। मनोज कुमार ने पुलिस को नंबर, खाते का विवरण सहित अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध करवाकर साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की ।
विज्ञापन

फेसबुक पर गाड़ी खरीदने के चक्कर में गंवा दिए 32 हजार
फेसबुक पर बेचने के लिए डाली गई स्कॉर्पियो को खरीदने के चक्कर में साइबर अपराधी ने युवक से 32 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने अपने आपको सैनिक बताकर दूसरी जगह स्थानांतरण होने पर गाड़ी नहीं ले जाने की मजबूर जताकर युवक को झांसे में लिया। सतनाली पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगला निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसने फेसबुक पर देखा कि एक स्कॉर्पियो बेचने के लिए डाली गई है। गाड़ी की फोटो डालने वाले ने नंबर नहीं डाला था। उसने गाड़ी खरीदने की इच्छा जताई तो एक फोन कॉल आई। व्यक्ति ने अपना नाम राजीव और सेना में तैनात होने की बात कही। राजीव ने 32 हजार रुपये भेजने के बाद गाड़ी उसके घर पर भेजने की की बात कही। इतना ही नहीं उसने स्कॉपियों की कीमत 1.40 लाख रुपये बताई। राजीव ने कहा कि बाकी के 14 हजार रुपये गाड़ी का पंजीकरण होने के बाद दे देना।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि वह झांसे में आकर 32 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से भेज दिए। राशि भेजने के एक दिन बाद फोन करने पर राजीव ने बताया कि गाड़ी नारनौल और महेंद्रगढ़ के बीच खड़ी है आकर ले जाना। वह जब गाड़ी लेने के लिए पहुंचा तो वहां कोई गाड़ी नहीं थी। फोन करने पर राजीव ने बताया कि 42 हजार रुपय औेर खाते में डालने पर ही गाड़ी मिलेगी अन्यथा नहीं। राशि नहीं डालने पर ठग ने गाड़ी देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने सतनाली पुलिस को खाते का विवरण देकर साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed