फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service from Dadri to Kadma via Nawan to Satnali closed for 15 days

Mahendragarh-Narnaul News: 15 दिन से दादरी से कादमा वाया नांवां से सतनाली बस सेवा बंद

Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Dadri to Kadma via Nawan to Satnali closed for 15 days
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड से दादरी वाया नांवा, कादमा की बस दिनों से बंद है। बस सेवा बंद होने से यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दादरी से वाया कादमा, बड़राई, गोपालवास, होती हुए तीन बसें चलती हैं। सुबह 7:30 बजे, 11:30 बजे, शाम चार बजे बस सेवा इन गांवों से होकर दादरी से सतनाली तक चलती है। सुबह 11ः30 बजे से दादरी से सतनाली की बस सेवा बंद होने के कारण बडराई, गोपालवास, बीरसिंह बास व नांवां की करीब दस हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दादरी से यह बस सेवा सुबह 10:20 बजे रवाना होकर नांवां सुबह 11:25 बजे पहुंचती है, सतनाली बस स्टैंड में 11:30 बजे पहुंचती है।
वहीं यह बस वापसी 11:46 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे दादरी पहुंचती है। इस बस से बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने इस बस को दोबारा से शुरू करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

--------
दादरी से सतनाली वाया नांवां के लिए बस सेवा पिछले 15 दिनों से बंद है। बस बंद होने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - समाजसेवी फकीरचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दादरी से सतनाली के लिए तीन बसें चलती है। सुबह 11:30 बजे की बस 15 दिनों से बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
--- बाली शर्मा
----------------
पहले दादरी से कादमा, बडराई और नांवां होते हुए सुबह 11ः30 बजे बस आती थी, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा बस सेवा को बंद कर दी गई। जल्द से जल्द बस सेवा को शुरू करनी चाहिए।

--- संजय प्रजापत, नांवां
----------------
नांवां से सतनाली के लिए सुबह 7:30 बजे के बाद दादरी डिपो की कोई बस नहीं है। सुबह के बाद सीधे शाम 4 बजे बस सेवा है। दस घंटे तक कोई बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


--- गोविंद शर्मा
--------------------
वज्रन
दादरी से सतनाली वाया नांवां, गोपालवास तक बस सेवा 15 दिन से बंद है। यह मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करेंगे।- नवरत्न शर्मा, मुख्य निरीक्षक, दादरी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed