{"_id":"620800352e3ed2445c44157c","slug":"broken-locks-of-four-shops-within-a-radius-of-just-200-meters-from-the-police-station-in-a-single-night-narnol-news-rtk6382443188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में थाने से महज 200 मीटर के दायरे में चार दुकानों के तोड़े ताले, पुलिस को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में थाने से महज 200 मीटर के दायरे में चार दुकानों के तोड़े ताले, पुलिस को नहीं लगी भनक
विज्ञापन
शहर के दोनों थानों के महज 200 मीटर के दायरे में अज्ञात चोर एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी एवं लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर ले गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक ही रात में चार दुकानों से चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों एवं दुकानदारों में भी भय बना हुआ है। इससे पूर्व भी तीन माह पहले अज्ञात चोर शॉपिंग कांपलेक्स से दो शोरूमों के शटर तोड़कर लाखों रुपये की नकदी एवं कपड़े चोरी कर ले गए थे।
चार दुकानों को बनाया निशाना
शहर में दो दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। चोरों ने यादव सभा के सामने स्थित पायल मोबाइल को निशाना बनाते हुए यहां से एक लेपटॉप व 10 मोबाइल चोरी कर लिए। वहीं सब्जी मंडी रोड दो एवं शॉपिंग कांपलेक्स में एक दुकान को निशाना बनाया। चावला रेडीमेड से चोर 43 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं शॉपिंग कांपलेक्स में स्थित अरुण बूट हाउस का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया लेकिन यहां शटर नहीं खुलने के कारण चोरी नहीं कर पाए। जबकि चौथी दुकान सब्जी मंडी रोड पर जयश्री श्याम को निशाना बनाया गया। यहां छोटे बच्चों के कपड़े होने एवं नकदी नहीं होने के कारण चोरों को भी निराशा ही हाथ लगी।
सुबह पहुंचे दुकानदार तो उड़ गए होश
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने पहुंचे तो टूटे ताले देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। जब दुकानों की जांच की तो चोरी का पता चला। एक ही रात में चार दुकानों में सेंधमारी की सूचना पर दुकानों के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने व सामान तथा नकदी की बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन
दो स्थानों पर लगे सीसीटीवी में कैद है चोरों की तस्वीर
शहर की सब्जी मंडी रोड स्थित चावला रेडीमेड की दुकान के सामने पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है लेकिन यहां अधिक दूरी होने के कारण चोर स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहा है। वहीं शॉपिंग कांपलेक्स स्थित अरुण बूूट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात चोर दिखाई दे रहे हैं लेकिन चोरों ने मुंह पर नकाब लगाया हुआ है जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच
एक ही रात में चार दुकानों में सेंधमारी की घटना के बाद सीटी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार टीम के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाली। मौके सबूत जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
चार दुकानों से चोरी की लिखित शिकायत दुकानदारों द्वारा दी गई। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से फिंगर प्रिंट उठाए गए हैं। विशेषज्ञों द्वारा अन्य प्रकार के साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की तीन टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को शीघ्र की गिरफ्तार किया जाएगा।
-अश्वनी कुमार, सिटी थाना प्रभारी।