फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bringing transparency in revenue matters is a priority

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्व के मामलों में पारदर्शिता लाना प्राथमिकता

Mon, 22 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bringing transparency in revenue matters is a priority
फोटो 17गुजरवास में आयोजित शिविर में राजस्व की जानकारी देते अधिकारी।संवाद
मंडी अटेली। जिला प्रशासन नारनौल की ओर से गांव गुजरवास में सेवा पर्व शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अनिरुद्ध ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और सरलता लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जमीन की जमाबंदी तथा इंतकाल इत्यादि के राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है तथा जमीन की पैमाइश की प्रक्रिया को सैटेलाइट से किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार पायल यादव ने राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। शिविर में ग्राम पंचायत की ओर से गांव गुजरवास से सागरपुर तथा सलीमपुर रास्ते को पक्का किए जाने, गांव की प्राचीन एवं जर्जर इमारतों को हटाए जाने, गुजरवास को बिजली बोर्ड अटेली से जोड़े जाने, गांव की सीमा में स्थित शराब के ठेके को हटाए जाने, गांव के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने, 11000 किलो वाट बिजली के खुले तार को बदले जाने, दो आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण किए जाने, युवाओं तथा गांव की सुरक्षा के लिए रात्रि के समय पुलिस पेट्रोलिंग किए जाने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीधा संवाद कर अपनी निजी समस्याएं और शिकायतें भी रखीं। इस अवसर पर कार्यालय कानूनगो सुरेंद्र कुमार सैनी, नोडल अधिकारी राजपाल पटवारी सहित नंबरदार बीर सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मीचंद, बीरबल, पंच पूजा बाई, पूनम, आरती, वर्षारानी, पूर्व सरपंच ताराचंद, सूबेदार गिरवर सिंह, हवलदार कन्हैया लाल, ओमप्रकाश चौहान, डॉ. छत्रपाल वर्मा, अजीत गोठवाल, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed