फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brahmachari road of the city is dilapidated, people are troubled by potholes at many places.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर का ब्रह्मचारी मार्ग जर्जर, जगह-जगह गड्ढे से लोग परेशान

Sat, 14 Sep 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brahmachari road of the city is dilapidated, people are troubled by potholes at many places.
फोटो संख्या:60- घनश्याम--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में ब्रह्मचारी मार्ग जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मोहल्लावासी व राहगीर परेशान है। 300 मीटर जर्जर मार्ग से चार हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागम करते हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग स्टेट हाईवे 148बी का शहर से सबसे सुगम मार्ग है। महिला कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय सहित निजी स्कूल व बड़े शोरूम होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ रहती है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है। इस टूटे सड़क मार्ग के कारण वाहन कबाड़ बन जाते हैं। 11 वर्ष पहले बने ब्रह्मचारी मार्ग टूटा होने के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। नगरपालिका द्वारा देवीलाल कॉलोनी से सतनाली चौक तक यह सड़क मार्ग बना दिया, लेकिन ब्रह्मचारी मार्ग बदहाल अवस्था में है।
विज्ञापन

टूटा मार्ग होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार तो बाइकचालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि इस मार्ग को शीघ्र बनवाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप
नगरपालिका ने देवीलाल कॉलोनी से सतनाली चौक तक मार्ग बना दिया, लेकिन ब्रह्मचारी रोड का 300 मीटर रोड छोड़ दिया। जिसके कारण लोगों इस सड़क मार्ग से आन-जाने में परेशानी हो रही है। यह मार्ग बस स्टैंड के लिए सबसे छोटा मार्ग है।
शिवम जांगड़ा
जब यहां से साधन गुजरते है तो तो टूटे मार्ग से काफी धूल उड़ती है। जिसके कारण आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में हो चुका है। इस और काई ध्यान नहीं दे रहा है।

घनश्याम
यह मार्ग 11 वर्ष पहले बनाया गया था। अब यह मार्ग काफी बदहाल है, लेकिन नगरपालिका इस और ध्यान नहीं दे रही है। टूटे मार्ग के कारण दुकान भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रमोद कुमार
ब्रह्मचारी मार्ग का 300 मीटर बजट पास हो चुका है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेंडर लगाकर इस सड़क मार्ग को बनवा दिया जाएगा।
रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- घनश्याम--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed