{"_id":"6a9de5e66932da26e407fac3a025c33f","slug":"boxing-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्कों की हुई बौछार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्कों की हुई बौछार
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्णा स्कूल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही 30वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में तीसरे दिन शनिवार को कड़े मुकाबले हुए। बॉक्सरों ने अपने प्रतिद्वंदियों पर मुक्कों की बौछार कर दी। कुल 39 बाऊट खेली गई।
जिला बॉक्सिंग सचिव जयसिंह और कोच गुलशन पांचाल ने बताया कि सभी जिलों के मुक्केबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बाक्सिंग संघ के प्रधान कर्मवीर राव ने बताया कि प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज 15 से 20 दिसंबर को आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
ये रहे परिणाम
46 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत, नवीन, अंकुर तथा नवीन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 42 किलोभार वर्ग में मोहित, महेश तथा विकास ने प्रतिद्वंदियों को मात देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। जबकि 44 किलोभार वर्ग में रोहित ने जीत हासिल की। 48 किलोग्राम भार वर्ग में विक्की, ललित, शोर्य, पुरुषोत्तम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 50 किलोभार वर्ग में सचिन, साहिल, जसवंत, संजय क्वार्टर फाइनल में विजयी रहे। 52 किलोभार वर्ग में बलकार, सुनील, रोहित हिसार तथा देवेंद्र ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 54 किलोभार वर्ग में सुमित, पवन, विवेक तथा राहुल विजेता रहे। 57 किलोभार वर्ग में हितेश, मोहित, सौरव तथा किरणपाल ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। 60 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल, आशीष, नवीन तथा मोनटी ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराया। 63 किलोभार वर्ग में करण, मनदीप, अंकित तथा सूरज ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते। 66 किलोभार वर्ग में अतुल तथा आकाश विजेता रहे। जबकि 70 किलोभार वर्ग में बादल ने प्रतिद्वंदी को मात दी।