फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bought 6142 quintals of millet from 225 farmers on the first day

पहले दिन 225 किसानों से 6142 क्विंटल बाजरा खरीदा

Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bought 6142 quintals of millet from 225 farmers on the first day
रात करीब 11 बजे किसानों के पास मैसेज पहुंचे। पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे किसान सुबह 9 बजे ही किसान मंडी में पहुंचना शुरू हो गए। जिले की छह मंडियों में 225 किसानों से 6142 क्विंटल बाजरा खरीदा। पहले दिन महेंद्रगढ़ मंडी में 59 किसानों से 1812 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। सतनाली में 10 किसानों से 288 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। कनीना में 49 किसानों से 1437 क्विंटल बाजरा खरीदा। नारनौल मंडी में बाजरे की खरीद के लिए 50 किसानों से 1115 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अटेली अनाज मंडी में दिन बाजरे के 46 किसानों की 1315 क्विंटल खरीद हुई। नांगल चौधरी में 11 किसानों से 175 क्विंटल बाजरा खरीदा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में एसडीएम विश्राम कुमार मीणा भी मंडी पहुंचे। दस बजे किसानों को किसानों का टोकन वितरण शुरू हुआ। वीरवार के लिए 100 किसानों को मैसेज जारी किए गए थे। जिसमें पहले दिन 73 किसानों को गेट पास जारी किया गया। किसानों ने कहा 61 क्विंटल तक के गेट पास जारी किए गए थे। मंडी प्रशासन ने किसी भी किसान को 40 क्विंटल से अधिक का टोकन नहीं दिया। बाजरे की खरीद के लिए देर रात तक मंडी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं थी। सुबह के समय अधिकारी मंडी पहुंचे तो पता लगा कि किसानों को रात के समय मैसेज जारी हो चुके हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी। करीब 9 बजे किसान मंडी में पहुुंचना शुरू हो गए। ठीक 9 बजे एसडीएम विश्राम कुमार मीणा भी मंडी में पहुंच गए। मंडी के अंदर दो ट्रैक्टर ट्राली खड़े थे। एसडीएम ने उनसे गेट पास के बारे में पूछा तो पता लगा कि गेट पास अभी बना ही नहीं है। एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बाहर निकलवाया। उन्होंने कहा कि गेट पास लेकर ही अंदर आएं। बिना गेट पास कोई वाहन अंदर प्रवेश नहीं करेगा। करीब 9 .40 पर गेट पास यानी टोकन काटना शुरू किया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी वाहन गेट पास के बाद ही अंदर आएगा। किसानों ने बताया कि उनके पास उनकी जमीन के अनुसार 61 क्विंटल तक के मैसेज आए हैं। यहां मंडी की टीम 40 क्विंटल का ही टोकन दे रही है। ऐसे में बचे हुए बाजरे को लेकर कहां जाएंगे।
विज्ञापन

14 फ़ीसदी से कम होनी चाहिए नमी
हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया किसानों के बाजरे नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। साफ सुथरा होना चाहिए, तभी जाकर उनका बाजरा खरीदा जाएगा। किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। दो पारियों में बाजरा खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed