{"_id":"668055a64cce6310e20f8314","slug":"bolero-riding-youth-looted-seven-and-a-half-lakh-rupees-from-businessman-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113623-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बोलेरो सवार युवकों ने व्यापारी से लूटे साढ़े सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बोलेरो सवार युवकों ने व्यापारी से लूटे साढ़े सात लाख रुपये
Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नांगल चौधरी के कांवी गांव के नजदीक बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी से साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कोटपुटली के भूरी भड़ास निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह रमन सैनी पावटा और चुरीना निवासी प्रदीप वर्मा सीमेंट व तुड़ी ( पदाड़ी ) का साझेदारी में काम करते हैं। 28 जून को वह रमन सैनी के दस लाख रुपये लेने के लिए चुरानी निवासी प्रदीप के पास आए थे। प्रदीन ने उनको हीरो होंडा चौक नारनौल पर रुकने के लिए कहा। इसके बाद वह करीब एक बजे पहुंच गए। इस दौरान चुरीना निवासी प्रदीप व राकेश आ गए और प्रदीप ने 750000 हीरो होंडा चौक पर दे दिए और बाकी रुपये दूसरे दिन देने की बात कही। इसके बाद सिंघाना रोड पर एक दुकान पर जूस पीने के लिए चले गए। इस दौरान बाइक की डिग्गी में रुपये रखकर चल दिया।
जब वह कांवी से नांगल चौधरी की तरफ पहुंचे तो उसके पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई जो बाइक के आगे रुक गई। बोलेरो गाड़ी से चार युवक उतरे और रुपये के बारे में पूछने लगे। इस दौरान एक युवक ने बाइक की चाबी छीन कर डिग्गी खोलकर रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर नारनौल की तरफ से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।