{"_id":"6af87a91559c3e02220a8949","slug":"mla-visits-villages-in-connection-with-invitations-for-the-shaurya-diwas-celebrations-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147736-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शौर्य दिवस समारोह के निमंत्रण को लेकर विधायक ने किया गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शौर्य दिवस समारोह के निमंत्रण को लेकर विधायक ने किया गांवों का दौरा
विज्ञापन
फोटो 13: गांव बाछोद में शौर्य दिवस समारोह का निमंत्रण देते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को क्षेत्र के गांव बाछोद सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर 16 नवंबर को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले शौर्य दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।
विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि वर्ष 1857 के ऐतिहासिक नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ के अवसर पर वीरभूमि में लगभग 5000 अमर बलिदानियों की स्मृति में 5000 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
समारोह के दौरान भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि डॉ. हरिओम पंवार, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, राजेश चेतन, योगेंद्र शर्मा, गौरव चौहान, प्रोफेसर रुचि चतुर्वेदी एवं राजेश अग्रवाल सहित अनेक प्रसिद्ध कवि अपनी ओजस्वी एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से अमर बलिदानियों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को काव्यांजलि अर्पित करेंगे।