फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   blood donate,camp,amar ujala,foundation

युवा दिवस पर 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
blood donate,camp,amar ujala,foundation
भारत विकास परिषद और अमर उजाला द्वारा लगाए शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते सरताज ग्रुप के पीआर? - फोटो : Narnol
सेठ ताराचंद धर्मार्थ ट्रस्ट औषद्यालय में रविवार को युवा दिवस पर अमर उजाला और भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि हरियाणा कला परिषद् के निदेशक महेश जोशी विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ शाखा के प्रधान मुकेश महता ने की। रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुलदीप यादव ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने कहा कि हर युवा को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उनका दान किया हुआ रक्त किसी के चिराग तो किसी के सुहाग को मरने से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला और भारत विकास परिषद का ऐसा पुनीत कार्य करने पर उनको बधाई देते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि महेश जोशी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इसमें 45 प्रतिशत युवा हैं। आज के युवा को स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलकर देश एवं हिंदुस्तान के विकास एवं उत्थान में अपना अहम योगदान देना चाहिए। परंतु आज देश का युवा भटकता जा रहा है। देश में जेएनयू जैसी घटनाएं हो रही हैं। युवा गलत हाथों में जाकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनना है तो देश की सभ्यता और संस्कृति को बचानी होगी। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा, तभी यह देश आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर अमर सिंह सोनी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। मंच संचालन रमेश टांक ने किया। अंत में भाविप के अध्यक्ष मुकेश मैहता ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया तथा उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वनाथ मिश्रा, हरिराम खन्ना, कैलाश पाली, रतनलाल माधोगढ़िया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने दूसरी बार रक्तदान किया है। रक्तदान कर बहुत अच्छा लगा। हमारा दिया हुआ खून किसी का जीवन बचा सकता है। यह काम सभी युवाओं को करना चाहिए, यह भी एक प्रकार की सेवा ही है।
- अनिल निंभेड़िया, महेंद्रगढ़।
मैंने पहली बार रक्तदान किया है। खून देकर दिल को बहुत चैन मिला है। पहले भी कई बार कौशिक की लेकिन उस समय नहीं दे पाया। खून देने के बाद किसी प्रकार की कोई कमजोरी महसूस नहीं हो रही बल्कि बहुत अच्छा लगा है।
- दीपक, महेंद्रगढ़।
आज छठी बार रक्तदान किया है। इस प्रकार के शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। रक्तदान एक महादान होता हैं। इसे हर किसी को करना चाहिए। युवाओं को भी आगे आना चाहिए।
- पंकज यादव, रिवासा
मैंने पांचवीं बार रक्तदान किया है। युवाओं को रक्तदान लिए प्रेरित करता रहता हूं और स्वयं भी रक्तदान शिविर में रक्तदान करता रहूंगा।
- राकेश, रिवासा
मैंने आज छठी बार रक्तदान किया है। रक्तदान के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। मैंने पहले भी रक्तदान किया हुआ हैं। आगे भी इस तरह का योगदान करता रहूंगा।
- अशोक, महेंद्रगढ़
मैंने आज दूसरी बार रक्तदान किया है। युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से हमारे शरीर में नया रक्त बनता है। जो हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता हैं।
- किशनलाल, बेरी
मैंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान सामाजिक कार्य है। मैने रक्तदान करते समय सोचा रहा था कि कैसा महसूस होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। रक्त किसी भी जीवन को बचा सकता था।
- दिनेश कुमार, महेंद्रगढ़।
रक्तदान करने के लिए आज पहली बार आया था। रक्तदान करने से खुशी महसूूस हुई। मेरे खून से किसी की जिंदगी बचेगी तो काफी सुकून मिलेगा। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए।
- उत्तम, महेंद्रगढ़
मेरे दोस्त रक्तदान करते रहते थे। उनके प्रोत्साहित करने पर मैंने भी रक्तदान किया है। अब सभी को जाकर बताऊंगा कि रक्तदान करना चाहिए। इस तरह के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं।
- मोहित, महेंद्रगढ़
आज पहली बार रक्तदान किया हैं। मन में कुछ घबराहट थी। अब पता लगा कि यह तो बहुत आसान है। भविष्य में भी रक्तदान करता रहूंगा। अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का काम करूंगा।
- जसवंत, बेरी
आज दूूसरी बार रक्तदान किया है। युवाओं को रक्तदान की मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। रक्तदान लोगों की जिंदगी बचाने के अलावा हमें भी कई तरह की बीमारियों से बचाता हैं।

- डॉ. राजेश कुमार, महेंद्रगढ़
मैं आज दूूसरी बार आया हूं। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी महसूस नहीं होती। रक्तदान करने से रक्त संचरण बना रहता है। इसलिए समय-समय पर हमें रक्तदान करते रहना चाहिए।
- ऋतु यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed