फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP's caravan has become a mass flood in Ateli Halke: Aarti Singh Rao

अटेली हल्के में भाजपा का कारवां जन सैलाब बन चुका है : आरती सिंह राव

Wed, 02 Oct 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP's caravan has become a mass flood in Ateli Halke: Aarti Singh Rao
फोटो नंबर-18अटेली में जनसभा को संबो​धित करती आरती राव। स्त्रोत-प्रवक्ता
मंडी अटेली। अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने गांव गाहड़ा, कोका, सुंदरह, भोजावास, खैराना, भीलवड़ा सहित अनेक गांवों में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर आरती राव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अटेली में भाजपा का कारवां जन सैलाब बन चुका है और अटेली की जनता वोट की चोट से नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार अटेली विधानसभा क्षेत्र का चुनाव मेरा व्यक्तिगत चुनाव न होकर अटेली विधान सभा क्षेत्र के सभी नागरिकों का चुनाव है। अटेली के निवर्तमान विधायक सीताराम यादव ने कहा कि आरती सिंह राव ने जिस तरह खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा की आरती सिंह राव की जीत हम सब की जीत होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता कंवर सिंह कलवाड़ी, जेपी चेयरमैन, लीलाराम जिला पार्षद, विद्यानंद लांबा, प्रदीप यादव पूर्व जिला पार्षद, सुरेश अत्री, सतबीर सेहलंग, हेमंत एडवोकेट व हनुमान यादव सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed