फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP Misleading and Hiding Its Failure on Women's Reservation: Rao Narendra Singh

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर छिपा रही अपनी नाकामी : राव नरेंद्र सिंह

Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP Misleading and Hiding Its Failure on Women's Reservation: Rao Narendra Singh
फोटो 25नारनौल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।संवाद
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है। लगाया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान से ज्यादा राजनीतिक लाभ पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही बल्कि 33 प्रतिशत आरक्षण की हमेशा समर्थक रही है। उनका कहना था कि भाजपा ने इस बिल को परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे मुद्दों से जोड़कर इसे जटिल बना दिया और अब इसका दोष विपक्ष पर मढ़ रही है।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण अब तक लागू हो चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और जनगणना व परिसीमन जैसी शर्तें जोड़कर खुद ही रास्ता कठिन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोरियावास मेडिकल कॉलेज पर कहा कि इसे सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला है इसलिए उन्हें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोहतक पीजीआई में दवाओं की कमी का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
उन्होंने भाजपा नेताओं के आपसी बयानों पर भी तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ही विरोधाभास नजर आ रहा है। कोई नेता पेट दर्द की बात कर रहा है तो कोई गोशाला और किसान के बैल से तुलना कर रहा है। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने तोड़फोड़ की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की उन्हें निलंबित कर दिया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राज सुनेश, डॉ. मनीष शर्मा, एडवोकेट पीसी गुप्ता, सूरज बोहरा, विनोद शर्मा (पूर्व सरपंच), संदीप नुनीवाल, कुलदीप भारगढ़, खेमचंद, कृष्ण पटिकरा, मनपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





महिलाओं के अधिकारों के साथ राजनीतिक कर रही सरकार : डॉ. राजवती
महिला जिला प्रधान डॉ. राजवती यादव ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों के साथ राजनीतिक खेल खेल रही है। एक तरफ महिला आरक्षण की बात की जाती है, दूसरी तरफ उसे लागू करने के लिए शर्तों की दीवार खड़ी कर दी जाती है। यह भाजपा की दोहरी नीति को उजागर करता है। बिना सामाजिक न्याय के यह बिल अधूरा है और कांग्रेस पार्टी हमेशा समावेशी आरक्षण की पक्षधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed