फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP is preparing to win the 2029 elections: Badoli

भाजपा 2029 के चुनाव को जीतने की तैयारी में जुटी : बड़ौली

Fri, 15 Nov 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP is preparing to win the 2029 elections: Badoli
फोटो नंबर-15भाजपा सदस्यता अ​भियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेशाध्यक्ष पंडित म
नारनौल। भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा 2029 के चुनाव को जीतने की तैयारी में जुट गई है। सदस्यता अभियान का मकसद हर चुनाव को जीतना है। मिनी सचिवालय सभागार भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान बड़ौली ने अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता विपक्ष के झूठ और फैलाए गए भ्रम को समाप्त कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ और भ्रम का सहारा लेकर चुनाव लड़ी थी, हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। 2019 में भाजपा के 33 लाख प्राथमिक सदस्य बने थे। अब हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ 250 लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। लोगों को पार्टी के विचारों से अवगत करा रहे हैं। भाजपा परिवार में शामिल कर रहे हैं। विश्वास है कि लक्ष्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडौली ने शुक्रवार को बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने तीन में जीत दर्ज की है। जिले में 772 बूथ हैं और 164 शक्ति केंद्र प्रमुख हैं और 164 ही सदस्यता प्रमुख है। बूथ की दृष्टि से काफी बड़ा जिला है और अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व पूर्व विधायक सीताराम यादव, नारनौल से विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, जिला प्रभारी शंकर धुपड़, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक विद्यानंद लांबा व प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।


इंसेट
देश और प्रदेश में कांग्रेस घटेगी और भाजपा बढ़ेगी
विपक्ष के नेता के बगैर चल रहे विधानसभा सत्र पर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता नहीं है तो निर्दलीय या फिर इनेलो के विधायकों में से कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष चुन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस घटेगी और भाजपा आगे बढ़ेगी। जनता ने भी देश और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने की ठान ली है। डीएससी समाज पर पूछे गए सवाल पर कहा कि नायब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करके वंचित लोगों को न्याय देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed