फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP is misusing investigative agencies: Dr. Manish

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : डॉ. मनीष

Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP is misusing investigative agencies: Dr. Manish
महेंद्रगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव की देखरेख में अनाज मंडी से प्रदर्शन शुरू किया गया। सरकार विरोधी नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता अनाज मंडी, रेलवे रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केंट, गांधी मार्केंट, सब्जी मंडी मार्ग होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन


डॉ. मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इसमें कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। देश में जिस तरह से संविधान, लोकतंत्र व आम आदमी के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। इस वक्त देश तानाशाही की ओर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दस प्रत्याशी को मैदान में उतार चुकी है। इंडिया गठबंधन कांग्रेस जल्द ही अपने चुनाव प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर लोकसभा चुनाव की दस सीटें जीतेंगी। इस मौके पर भूपेंद्र सेठ, कृष्ण कुमार, ब्रह्मानंद वाल्मीकि, गोपीराम सहित अनेक आप कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed