{"_id":"66feddeb4d84e939f9002ba5","slug":"bjp-has-pushed-the-state-behind-in-terms-of-development-kanwar-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-112505-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने प्रदेश को विकास के मामले में धकेला पीछे : कंवर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने प्रदेश को विकास के मामले में धकेला पीछे : कंवर सिंह
Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 69 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते भाजपा प्रत
महेंद्रगढ़। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र को विकास के मामले पीछे धकेलने का काम किया है। भाजपा सरकार बनने के बाद में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास हुआ है। यह विचार भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर व आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किए।
भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी गारंटी केवल हवा- हवाई होती है। साठ सालों से इसकी लूट और झूठ से देशवासी परेशान रहे हैं। भाजपा हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए समान रूप से विकास कराने में विश्वास रखती है। अब कांग्रेस के लोग हिसाब मांगते हैं लेकिन 2014 से पहले भ्रष्टाचार से नौकरी मिलती थी, प्रदेश में भारी घपले घोटाले होते थे। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास कराया है। भाजपा सरकार हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर डबल इंजन की सरकार और अधिक तेज गति से विकास कार्य करेगी। दस सालों में हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भाजपा लाई है। पांच अक्तूबर को कमल के बटन पर वोट दें ताकि हलके व प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य निरंतर चलते रहे।