फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP demonstrated against Punjab CM

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP demonstrated against Punjab CM
महावीर चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Narnol
नारनौल। पंजाब सीएम अरमिंदर सिंह के खिलाफ बुधवार को भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर महावीर चौक पर उनका का पुतला फुंका। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पर पहुंचे और पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मुख्य रूप प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री व निगरानी कमेटी सदस्य अजीत कलवाडी भी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बयान दिया था कि हरियाणा में चलाए जा रहे किसान आंदोलन में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा ही पंजाब से कांग्रेसियों को भेजा गया है। अब कैप्टन ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि आंदोलनकारियों को हरियाणा व दिल्ली बॉर्डर पर धरना देना चाहिए। इससे जाहिर होता है कि यह आंदोलन वास्तव में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। इस तरह के बयान देने पर जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी की है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुगन चंद सैनी, विजय सांगवान, सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री दयाराम यादव, लख्मीचंद, भवानी सिंह, नौरंग सिंह तंवर, महावीर शर्मा व विकास अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed